शामली। विधानसभा चुनाव 2017 का प्रथम चरण में 11 फरवरी को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। जिले की तीनों विधानसभाओं में नौ लाख आठ हजार 872 मतदाता पर्चियों का वितरण कर दिया गया है।
जिले में कैराना, शामली, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में नौ लाख नौ हजार 940 कुल मतदाता हैं। प्रथम चरण में 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने वोटर पर्चियों को सभी बीएलओ को सौंपकर वितरण के निर्देश दिए थे। पिछले सप्ताह से मतदाता पर्चियों को वितरण शुरू हो गया था।
निर्वाचन प्रभारी एडीओ वेदपाल सिंह ने बताया कि नौ लाख नौ हजार 872 मतदाता पर्चियों का वितरण किया जाएगा। जिनमें कैराना विधानसभा क्षेत्र में दो लाख 98 हजार 505, शामली विधानसभा क्षेत्र में नौ लाख 96 हजार 423, थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख आठ हजार 962 मतदाताओं को वोटर पर्चियां का वितरंण किया गया।
शेष मतदान पर्चियों का वितरण अगले 24 घंटों में कर लिया जाएगा। इस बार विधानसभा चुनाव में वोट डालने के लिए ईवीएम मशीन के चारों ओर गत्ता व ऱ्हरा कपड़ा नहीं लगेेगा। चुनाव आयोग के निर्देश पर ग्रे सिल्वर रंग का कंपार्टमेंट तैयार कराया गया है।