फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव बहिष्कार की घोषणा

Tue, 07 Feb 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। गांव अलीनगर में रहने वाले धनगर जाति के लोगों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। उनका कहना है कि उनके समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा। जबकि नेताओं और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन


कैराना विधानसभा क्षेत्र के गांव अलीनगर में लगभग 500 परिवार धनगर जाति के निवास करते हैं। वर्ष 2014 में धनगर जाति के प्रमाण पत्र शासन द्वारा बनाए गए थे, लेकिन बाद में उन्हें भी निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद धनगर जाति के लोग सरकारी सेवाओं में नौकरी पाने के लिए तरस रहे हैं। हर जगह जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है, लेकिन शासन द्वारा जारी नहीं करने से समाज के सैकड़ों युवा नौकरी पाने से वंचित हैं, जिसके चलते समाज ने आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया है।

समाज के लोगों ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों के अलावा जिलाधिकारी को लिखित सूचना भेजी, लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन रहे। इसीलिए 11 फरवरी को होने वाले मतदान में समाज का कोई व्यक्ति मतदान नहीं करेगा। पूरे गांव ने चुनाव के बहिष्कार की घोषणा की है। मौके पर रामधन, श्रीनिवास, वीरपाल, राममेहर, लवकुश, लोकेंद्र, देवेंद्र, मोंटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें