शामली। राष्ट्रीय किसान पीजी कॉलेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से स्वयंसेवकों ने लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
शनिवार को शिविर का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सौरभ पांडे ने माता सरस्वती, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण और राष्ट्रगान के साथ किया। शिविर के प्रथम चरण में कोरोना जागरूकता को ध्यान में रखते हुए स्वयं सेवक सेविकाओं ने घेर बुखारी बरखंडी में जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी। जब तक दवाई नहीं तब तक ढ़िलाई नहीं और मास्क नहीं तो टोकेंगे आदि नारे लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रोफेसर आरपी सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. पीके सिंह, डॉ. चंद्रबली पटेल, डॉ. मांगेराम सैनी, डॉ. विनीता कुमारी मौजूद रहे।