आरोप है कि 50 बीघा से अधिक भूमि पर हरियाणा के पानीपत के दबंग लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है। जहां फसल बो दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, जिसके समाधान के लिए कई बार शिकायती पत्र भी दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: RAPIDX: बस मार्च तक इंतजार, 75 फीसदी काम पूरा, नमो भारत पहुंचेगी मेरठ के द्वार
इस दौरान रामकिशन, राजबीर, अजय, सूरज, संदीप आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, गांव बल्हेड़ा के किसानों ने भी यूपी हरियाणा सीमा पर स्थित भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर डीएम को पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की।