कांधला के गांव ब्रह्मखेड़ा के जंगल में संरक्षित पशु का अवशेष मिलने पर पहुंचे हिंदू संगठन के लो
कांधला। थानाक्षेत्र के गांव ब्रह्मखेड़ा के जंगल में संरक्षित पशु का सिर व अन्य अवशेष मिले। इस पर ग्रामीण भड़क गए। हिंदू संगठन के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गांव ब्रहमखेड़ा निवासी वीरसैन शनिवार को अपने खेत में कार्य करने के लिए गया था। उस दौरान वहां दुर्गंध फैलने से किसान व उसके साथ कार्य कर रहे लोगों ने ईंख के के अंदर जाकर देखा तो वहां एक संरक्षित पशु का सिर व अवशेष मिले। किसान ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।
मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसी दौरान हिंदू संगठन के सदस्य विजय शर्मा, सुमित उपाध्याय, पप्पन गिरी, संजीव निर्वाल, अमित गिरी, संजय निर्वाल आदि मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुरक्षित पशु के कटान होने पर रोष व्यक्त किया। पुलिस ने कार्रवाई के आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को पत्र सौंपकर आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
पशु चिकित्सक की टीम ने पहुंचकर अवशेषों के नमूने लिए। इसके बाद अवशेषों को जेसीबी की मदद से अवशेषों को गड्ढ़े में दबवा दिया गया।