फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्म के अनुसार फल देता है परमात्मा : सचिद्दानंद महाराज

विज्ञापन
आर्य समाज में कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
शामली। वैदिक उपदेशक स्वामी सचिद्दानंद महाराज ने कहा कि आर्य समाज वैदिक ज्ञान के आधार पर ईश्वर को सर्वव्यापक और न्यायकारी बताता है। उन्होंने कहा कि परमात्मा कर्म के अनुसार फल देता है।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर शामली के 150 वें स्थापना दिवस पर चल रहे तीन दिवसीय आर्य सम्मेलन के दूसरे दिन शनिवार को प्रवचन करते हुए कहा कि अनेक संतों, पंथ और धर्म के विद्वानों ने बताया कि ईश्वर एक है। परमात्मा सर्व व्यापक है। परमात्मा कर्म के अनुसार हमें फल प्रदान करते हैं। इसलिए व्यक्ति को अच्छे कर्म करने चाहिए। पंजाब से आए भजनोपदेशक पंडित दिनेश पथिक ने वैदिक भजन एवं प्रवचन के माध्यम से मार्गदर्शन किया। इससे पूर्व हवन यज्ञ का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान राजपाल सिंह आर्य, मंत्री नितिन वर्मा आर्य, कोषाध्यक्ष गिरधारी लाल आर्य, सुभाष धीमान, विनोद तोमर आर्य, रामकुमार गुप्ता, नरेंद्र आर्य, सुंदरलाल आर्य, राजीव धीमान, सचिन धीमान आदि मौजूद रहे।

आर्य समाज में कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु। स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें