फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी, होमगार्ड से हाथापाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे में जाम खुलवा रहे दो पुलिसकर्मी व होमगार्ड के साथ बाइक सवार युवक ने अभद्र व्यवहार करते हुए हाथापाई कर दी। आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। इसका वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

यह वीडियो भैया दूज का बताया जा रहा है। त्योहार पर कस्बे की दोनों नहरों के बीच भयंकर जाम लगा था। जाम को खुलवाने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने दोनों नहरों के बीच एक-एक पुलिसकर्मी व एक होमगार्ड को तैनात किया था। दोनों जाम खुलवाने के लिए मशक्कत कर रहे थे। इसी बीच एक युवक ने अपनी बाइक दोनों के सामने खड़ी कर दी। जाम खुलवा रहे पुलिसकर्मी व होमगार्ड ने युवक को समझाने का प्रयास किया तो वह दोनों के साथ भिड़ गया। युवक ने दोनों के साथ हाथापाई कर दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। दोनों पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया तो वह मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें