फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लीलता की हदें पार: मेरठ के नाैचंदी मेले में ओपन किसिंग का वीडियो वायरल, प्रशासन ने साध ली चुप्पी

Mon, 22 Jul 2024 11:32 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो,मेरठ

सार

सांप्रदायिक साैहार्द के प्रतीक मेरठ के नाैचंदी मेले में शनिवार को अश्लीलता की सारी हदें पार होती नजर आईं। यहां एक युवक और युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल हो गया। वहीं हिंदू संगठनों ने हंगामा करते हुए प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
मेले में युवक-युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी मेले में सेल्फी प्वाइंट पर युवक-युवती की आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो शनिवार की बताई जा रही है। लोगों ने इसके विरोध में नौचंदी थाने का घेराव किया। प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद ही मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


इस प्रकरण को लेकर हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। हिन्दूवादी नेता सचिन सिरोही नौचंदी थाने पहुंचे। उन्होंने इंस्पेक्टर नौचंदी से कहा कि मेले में मंदिर बना हुआ है। यहां पर अश्लील हरकतें युवक-युवती कर रहे हैं। इससे मेले में आने वाले लोगों पर गलत असर पड़ रहा है। अभी तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: Jayant Chaudhary: कांवड़ मार्ग पर दुकानदारों के नाम लिखे जाने के फैसले पर बोले, कुर्ते पर भी नाम लिखवा लें?
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन सिरोही ने कहा कि काफी संख्या में नौचंदी थाने में फोर्स लगा हुआ है, इसके बावजूद ऐसी हरकत होना शर्मनाक है। सेल्फी प्वाइंट वाले के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होनी चाहिए। आरोपी युवक-युवती को जेल भेजा जाना चाहिए। नौचंदी पुलिस ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें