फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: खोदाई बनी जानलेवा, गड्ढे से बचने में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर पशु चिकित्सक की मौत, परिजनों का हंगामा

Tue, 31 Mar 2026 08:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के चंदेनामाल गांव में सड़क किनारे खुदाई के बाद बने गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक सवार पशु चिकित्सक की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले के जलालाबाद क्षेत्र के चंदेनामाल गांव में सड़क किनारे की गई खुदाई एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक सवार पशु चिकित्सक की सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए विभागीय लापरवाही का आरोप लगाया।

विज्ञापन


केबल बिछाने के लिए की गई थी खुदाई
जानकारी के अनुसार गांव चंदेनामाल स्थित संत कबीर आश्रम के पास केबल बिछाने के लिए बीएसएनएल द्वारा कई महीनों से खुदाई का कार्य चल रहा है। आरोप है कि खुदाई के बाद ठेकेदार ने गड्ढों से निकली मिट्टी और पत्थरों को सड़क पर ही डाल दिया, जिससे सड़क संकरी हो गई और जगह जगह गड्ढे बन गए। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों को भरने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: UP: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर आज से सफर महंगा, ढाई गुना तक बढ़ा टैक्स

विज्ञापन

गड्ढे से बचने में हुआ हादसा
मंगलवार देर शाम बागपत जिले के बिनौली निवासी 62 वर्षीय प्राइवेट पशु चिकित्सक वीरेंद्र सिंह पुत्र भंवर सिंह बाइक से चंदेनामाल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे बने गड्ढे से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने सड़क पर पड़े गड्ढों और मिट्टी को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

परिवार में दो बेटे और दो बेटियां
मृतक के बेटे अंकित कुमार ने बताया कि उनका पैतृक गांव चंदेनामाल है, जबकि परिवार लंबे समय से बिनौली में रह रहा है। उनके पिता गांव में परिजनों से मिलने आए थे और वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। मृतक के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक का माहौल है।

संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी होगा
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने कहा कि गड्ढों को न भरने वाले संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही जल्द से जल्द गड्ढों को भरवाने की कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें