फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: महिला ने घर पर लगाए पलायन के पोस्टर, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, ये है वजह

Tue, 31 Mar 2026 05:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

Shamli News: शामली की टंकी कॉलोनी में मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला ने अपने घर पर पलायन के पोस्टर लगा दिए। महिला ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है, जबकि एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
पलायन के पोस्टर दिखाता परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के शहर क्षेत्र की टंकी कॉलोनी में मारपीट के आरोपियों पर कार्रवाई न होने से नाराज एक महिला ने अपने घर पर पलायन के पोस्टर लगा दिए। महिला ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


घर के बाहर झाड़ू लगाते समय हुआ विवाद
टंकी कॉलोनी निवासी करुणा देवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि 18 मार्च को वह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान मोहल्ले के चार युवक वहां पहुंचे और उनके साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी। महिला के अनुसार शोर सुनकर उनके पति पंकज मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला पति, महीने भर के मासूम को भी न बख्शा, ये थी विवाद की वजह 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई न होने का आरोप
महिला का कहना है कि घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके विपरीत आरोपी लगातार धमकी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में रह रहा है।

आरोपियों की दहशत से परेशान होकर महिला ने अपने घर पर पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं। महिला ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह परिवार सहित पलायन करने को मजबूर होंगी।

पुलिस अधीक्षक ने दिए जांच के निर्देश 
इस मामले में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें