शामली में दिल्ली रोड पर होटल संचालक को ले जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस
- फोटो : SHAMLI
होटल संचालक को ले गई उत्तराखंड पुलिस
शामली। होटल संचालक को कार सवार कुछ लोगों द्वारा ले जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि उत्तराखंड पुलिस किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई है।
शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि दिल्ली रोड स्थित एक होटल के संचालक को कार सवार कुछ युवक उठाकर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी कर होटल संचालक की तलाश शुरू कर दी। बाद में पुलिस को पता चला कि होटल संचालक को उत्तराखंड के देहरादून की विशेष पुलिस टीम किसी मामले में पूछताछ के लिए ले गई है। पुलिस सादे कपड़े में होने के कारण उस समय लोगों को पता नहीं चल सका था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि होटल संचालक को उत्तराखंड की पुलिस किसी मामले में अपने साथ ले गई है।