फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन का खेती में इस्तेमाल किसानों को बनाएगा समृद्ध

विज्ञापन
शामली कृषि विज्ञान केंद्र जलालपुर में ड्रोन से फसलों पर स्प्रे होता देखते किसान। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने कहा कि खेती में ड्रोन का इस्तेमाल किसानों को समृद्ध बनाएगा। यह तकनीक किसानों के लिए कारगर सिद्ध होगी। अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठाएं। डीएम ने सोमवार को जलालपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर किसान ड्रोन प्रशिक्षण में ये बातें कहीं। उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डीएम ने कृषि विज्ञान केंद्र में बनी गन्ना पादप स्वास्थ्य क्लीनिक का भी भ्रमण किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक की लिखी गन्ना वार्षिक पॉकेट पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने किसानों को खेती में ड्रोन का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार, कृषि उप निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने डीएम जसजीत कौर को बुके देकर स्वागत किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने कहा कि ड्रोन तकनीक जिले के गन्ना किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी। यहां पर 90 प्रतिशत क्षेत्रफल में गन्ने की खेती की जाती है। ड्रोन के प्रयोग से गन्ने की फसल ऊंची होने पर भी आसानी से कीटनाशक, अन्य खाद उर्वरकों का छिड़काव कर पाएंगे।
केंद्र के अध्यक्ष डॉ. सतीश कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया। मौके पर कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओंकार सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी, जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह और अन्य विभागीय अधिकारी के साथ बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

किसानों को कम किराए पर मिलेगा ड्रोन
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि अभी जिले के ज्यादा से ज्यादा किसानों को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। किसानों को इसके लाभ बताए जाएंगे। किसानों को काफी कम किराए पर ड्रोन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

खेती में ड्रोन का इस तरह कर सकेंगे प्रयोग
- कीटनाशक, खरपतवार नाशक रसायनों का छिड़काव
- फसल में रोगों व कीटों के स्तर की जांच व उपचार
- खेतों की भौगोलिक स्थिति का आंकलन करने में
- तरल और ठोस उर्वरकों का छिड़काव करने में
- फसल अवशेषों के अपघटन के लिए जैविक रसायनों का छिड़काव करने में
- सिंचाई-हाइड्रोजल का छिड़काव करने में
- खेतों और जंगलों में बीजों का छिड़काव करने में
- फसल को कीटों के आक्रमण से बचाने में
- मृदा के 3डी मानचित्र के विश्लेषण में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें