शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को किंडर गार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी 2021-22 का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि प्री प्राइमरी एजूकेशन पूरी होने पर वर्ष किंडर गार्डन सेरेमनी का आयोजन किया जाता है। कक्षा एक से नियमित शिक्षा शुरू होती है। इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया। रंगारंग कार्यक्रम कर बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल प्रबंधक राजीव गर्ग, रितेश गर्ग और प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मोहंती, रीना सरोहा एयशी संगल, विजेता गर्ग, शिवांगी संगल, रुखसार, पूजा राणा, पूनम सरोहा, पारूल, इशिका, रिया, तृप्ति आदि मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन शालिनी राणा ने किया।