फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक अनुरूप नाली निर्माण न होने पर किया हंगामा

विज्ञापन
कांधला के मोहल्ला मिर्दगान में मानक के अनुरूप सड़क निर्माण न होने पर काम बंद कराते मोहल्ले वासी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में मानक के अनुरूप सड़क का निर्माण न होने का आरोप लगाते हुए मोहल्ले के लोगों हंगामा किया। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान में पालिका प्रशासन की ओर से सड़क और नाली का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को जब सड़क निर्माण के लिए टीम वहां पर पहुंची तो मोहल्ले के लोगों हंगामा करते हुए काम बंद करा दिया। सूचना पर सभासद जावेद भी वहां पहुंच गए। हंगामा कर रहे रवि, दीपक, देवेंद्र, शाहरूख आदि का आरोप है कि मानक के अनुरूप निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिससे उनके मकानों की नींव में पानी का रिसाव होगा। निर्माण के दौरान ही नाली अभी से उखड़ना शुरू हो गई है। सभासद ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत करते हुए ठेकेदार से वार्ता करके निर्माण मानक के अनुरूप करने को कहा। उसके बाद मोहल्ले के लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें