शनिवार को पहली पाली में शुरू हुई उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक व चेकिंग करने के बाद ही परीक्षा केंद्र पर एंट्री दी गई। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक के दौरान अभ्यर्थी की पहचान न होने पर उसे संदिग्ध अभ्यर्थी मानकर उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद फर्जी अभ्यर्थी पकड़े जाने जाने की चर्चा फैल गई।
अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और अभ्यर्थी से पूछताछ की। जांच एजेसियां भी सक्रिय हो गई और उन्होंने भी अभ्यर्थी से पूछताछ की। अभ्यर्थी का नाम खादिम निवासी गांव भैंसानी बताया गया। पूछताछ व जांच में सामने आया कि अभ्यर्थी की परीक्षा रविवार को होनी है, लेकिन वह गलती से पहले दिन परीक्षा देने पहुंच गया था। इसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थी को छोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: UP Board Exams: क्या इस बार सुरक्षा की ‘परीक्षा’ में पास हो पाएगा निजाम? अफसरों की होगी ‘अग्निपरीक्षा’
युवतियों में पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर अधिक उत्साह
दूसरी मीटिंग में परीक्षा देने वाली महिला अभ्यर्थी सुबह आठ बजे ही आ गईं। पूछने पर बताया कि सवारी मिलने में घंटों लग जाते हैं। गांव से पैदल चलकर बस पकड़ते हैं। पुलिस में भर्ती होना है। कोई रिस्क नहीं ले सकते।
रेटिना से ऐसे पकड़ में आएगा मुन्ना भाई
मुन्ना भाईयों को पकड़ने के लिए रेटिना फोटो पहली बार लिए गए। रेटिना आंख का वह भाग जिस पर इमेज बनती है। रेटिना की डाइमेंशन हर व्यक्ति अलग-अलग होती है। इसलिए रेटिना पर बनी फिगर अलग-अलग होती है। जो किसी से मैच नहीं हो सकती है। रेटिना पर बनी इमेज तथा अभ्यर्थी के प्रवेश पत्र में लगा फोटो को मैच कराने पर मुन्ना भाई पकड़ में आ जाएगा।