फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस की मौजूदगी में राजस्व की टीम पर हमला, जमकर हुआ पथराव, अफसरों ने भागकर बचाई जान, जानें पूरा मामला

Thu, 12 May 2022 09:04 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

भूमि की पैमाइश करने पहुंची राजस्व की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में हमला कर दिया गया। ग्रामीणों ने टीम पर पथराव भी किया। इस दौरान अफसरों ने भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
शामली पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के गांव गोहरनी में आवासीय भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व की टीम पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव कर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले के दौरान राजस्व टीम व पुलिस में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। हमले के दौरान शिकायत करने वाला पीड़ित युवक गंभीर घायल हो गया। आदर्श मंडी थाने पर हल्का लेखपाल की तरफ से सात नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमला करने समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद दो भाइयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


गांव गोहरनी निवासी राहुल ने कुछ दिन पहले एसडीएम सदर को शिकायत कर बताया था कि उनकी गांव में करीब 1400 मीटर आवासीय भूमि है। उस पर गांव के कुछ लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। गुरुवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे नायब तहसीलदार प्रशांत कुमार, राजस्व निरीक्षक अमरीश कुमार, हल्का लेखपाल योगेंद्र कुमार व लेखपाल सचिन आदि आदर्श मंडी थाना पुलिस के साथ गांव गोहरनी में भूमि की पैमाइश कर कब्जा दिलाने के लिए गए थे। जब राजस्व टीम मौके पर पहुंची और अपनी कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि उसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों और महिलाओं ने राजस्व की टीम पर पथराव, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: अब थाने में छलका ढाई फीट के अजीम का दर्द, साहब! अब्बू-अम्मी से कर दो शादी की सिफारिश, जिंदगी भर नहीं भूलूंगा अहसान
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में अचानक हुए हमले से राजस्व की टीम पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। राजस्व की टीम ने मौके से भागकर जान बचाई। राजस्व की टीम भूमि की पैमाइश किए बिना ही मौके से लौट गई। हमले में शिकायत करने वाला राहुल गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

यह भी पढ़ें: बेसबब: गांव की युवती को कोठे पर देख हैरान रह गया युवक, प्यार में देह व्यापार के दलदल से निकाली प्रेमिका, दिल छूं लेंगी ये कहानियां
विज्ञापन


आदर्श मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हल्का लेखपाल योगेंद्र कुमार की तरफ से राजू, रवि नीटू, पंकज, नीरज, मिंटू व संदीप और 10-15 अज्ञात लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, पथराव और जानलेवा हमला करने की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी दो भाई राजू व रवि और नीटू को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें