फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शामली जिले की सीमा का होगा विस्तार, सीएम योगी के सामने प्रस्तुत होगा प्रस्ताव, मिलेगी हरी झंडी

Wed, 02 Oct 2024 05:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली सीमा विस्तार की फाइल में मानचित्र, बुकलेट अन्य पत्रावली शामिल होंगी। बाद में सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद ही आपत्तियां मांगी जाएंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की शामली सीमा विस्तार के लिए शासन में गए प्रस्ताव को जल्द ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सम्मुख प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद सीमा विस्तार को हरी झंडी मिल जाएगी। इस साल के आखिर तक प्राधिकरण की सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी हो जाएगी।
विज्ञापन

 

फिलहाल शामली नगर पालिका परिषद की सीमा खत्म होने के बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा शुरू होती है। प्राधिकरण की सीमा खत्म होने के बाद जिला पंचायत की सीमा शुरू होती है। नए सीमा विस्तार की बात करें तो मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की सीमा विस्तार में कैराना नगर पालिका परिषद और कैराना तहसील का यमुना ब्रिज और शामली नगर पालिका परिषद, बनत नगर पंचायत और जिले के 53 गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे का बलवा बाईपास, मेरठ-करनाल का टपराना- शामली बाईपास और पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ने वाला बलवा बाईपास शामिल है।

प्राधिकरण के सचिव आदित्य प्रजापति ने बताया कि सीमा विस्तार की फाइल में मानचित्र, बुकलेट अन्य पत्रावली शामिल होंगी। बाद में सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद ही आपत्तियां मांगी जाएंगी।
 
विज्ञापन

शामली शहर में प्राधिकरण की सीमा ऐसे शुरु होती है
- करनाल रोड पर आर के डिग्री कालेज से पूर्वी यमुना नहर से आगे
- भैंसवाल रोड शामली मंडी के सामने से जिला मुख्यालय
- मेरठ रोड पर सरस्वती विद्या इंटर कालेज से सिभांलका गांव से आगे तक
- पानीपत रोड पर गुलजारी वाला शिव मंदिर से आगे
- मुजफ्फरनगर रोड पर कुडाना मोड से एसटी तिराहा से आगे तक
- दिल्ली रोड पर देशभक्त इंटर कालेज से आगे करमूखेडी गांव से आगे
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें