फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लूट: आधा घंटे तक मैनेजर के कमरे में रहा बदमाश, स्टाफ को भनक तक नहीं लगी, लूट या साजिश पर सवाल

Wed, 02 Oct 2024 12:05 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली के मोहल्ला धीमानपुरा में स्थित एक्सिस बैंक में लूट की कहानी अटपटी लग रही है। इस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
बैंक में मैनेजर के सामने आराम से बैठा बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के मोहल्ला धीमानपुरा में स्थित एक्सिस बैंक में जिस तरह से प्रबंधक ने नकाबपोश द्वारा 40 लाख रुपये लूटने की बात बताई है, वह पुलिस या फिर किसी के गले नहीं उतर रही है। लूट के बाद पुलिस रातभर नाटकीय लूट या साजिश में उलझी रही। 
विज्ञापन

उधर, लूट के मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। लखनऊ के अधिकारियों ने एसपी और एएसपी से मामले की जानकारी हासिल की। हैरत की बात है कि आधा घंटे तक नकाबपोश बदमाश के प्रबंधक के केबिन में रहने के बावजूद बैंक के किसी भी कर्मचारी को उसका पता नहीं लगा। तमंचा सटाकर प्रबंधक और कैशियर को बाहर लाने के बाद ही कर्मचारियों को मामले का पता लगा और उन्होंने हाथ ऊपर करते हुए जान बचाई। किसी ने भी बदमाश को पकड़ने की हिम्मत नहीं की। बैंक प्रबंधक, कैशियर और अन्य की भूमिका की जांच में भी पुलिस जुट गई है।
 

पुलिस के अनुसार, जिस समय घटना हुई, बैंक में उस समय करीब 21 लोगों का स्टाफ मौजूद था। सभी लोग अपने काम में लगे थे। किसी को यह आभास तक नहीं हुआ कि बैंक में बदमाश मौजूद है। उस समय कई ग्राहक भी बैंक में थे। स्टाफ का कहना है कि उन्हें तो घटना का पता उस समय चला, जब बदमाश प्रबंधक व कैशियर को तमंचे दिखाकर गेट की तरफ ले जा रहा था। इस मामले में पांच टीमों को लगाया गया है। एएसपी संतोष कुमार का कहना है कि प्रदेश में इस तरह का यह पहला लूट का मामला है, जिसमें पहले बदमाश ने कर्ज होने की बात कहते हुए रुपयों की मांग की। बाद में वारदात को अंजाम देने की बात कही जा रही है।
 

बेखौफ था बदमाश, बैंक की लोकेशन की थी जानकारी
बैंक से 40 लाख रुपये की लूट करने वाला बदमाश बेखौफ था। वह बैग में तमंचे लिए हुए आधा घंटे तक बैठा रहा और शाखा प्रबंधक से बातचीत करता रहा। बदमाश को बैंक की लोकेशन की पूरी जानकारी थी, इसलिए वह सीधे शाखा प्रबंधक के कक्ष में पहुंचा। बराबर में कैशियर का काउंटर था। बदमाश ने पहचान छिपाने के लिए नाक पर बैंडेड लगाई हुई थी। फेस मास्क लगाने के साथ ही सिर पर कपड़ा बांधे हुआ था, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। शाखा प्रबंधक को भी उस पर बदमाश होने का शक नहीं हुआ। बताया गया है कि कुछ देर पहले ही बैंक में दूसरी जगह से कैश पहुंचा था। बदमाश अगर कैश काउंटर से लूट करता तो और भी बड़ी रकम की लूट हो सकती थी। दूसरे कैश काउंटर पर भी करीब 70 लाख रुपये रखे हुए थे।
 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस टीमें बैंक में अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ ही शहर में मुख्य मार्गों पर दुकानों व प्रतिष्ठानों पर लगे कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है, लेकिन रात तक बदमाश की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक बदमाश की उम्र 30 वर्ष के आसपास लग रही है।

जल्द करेंगे खुलासा 
एक्सिस बैंक में एक बदमाश द्वारा 40 लाख रुपये लूटकर ले जाने की घटना जानकारी में आई है। इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- रामसेवक गौतम, पुलिस अधीक्षक।
 

इन सवालों के जवाब अभी बाकी, पुलिस इन बिंदुओं पर कर रही जांच
: अकेला एक बदमाश भरे बैंक में चालीस लाख की लूट की वारदात को अंजाम कैसे दे सकता है
: वारदात में एक से अधिक बदमाश हो सकते हैं या फिर नाटकीय तरीके से मामले को लूट दर्शाया गया
: जब बदमाश मास्क और कपड़ा लगाए ही शुरू में मैनेजर, कैशियर से बात कर रहा था तो उसका मास्क, कपड़ा हटवाना क्यों मुनासिब नहीं समझा गया।
: 21 लोगों के स्टाफ के बीच से कैसे युवक लूट की वारदात को अंजाम देकर चला गया
: गार्ड के आरोपी युवक पर बंदूक तानने के बाद भी प्रबंधक ने गार्ड को आरोपी को गोली चलाने से मना क्यों किया
 
विज्ञापन

पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने की पोस्ट। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के पूर्व सीएम ने एक्स पर डाली पोस्ट, कसा तंज
प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट डाली। जिसमें कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध समाचार। बदमाशों के तमंचे से सहमी बैंक सुरक्षाकर्मी की बंदूक। 40 लाख की सरेआम लूट की वीडियो भी सच है और यही भाजपा राज में यूपी में कानून व्यवस्था का सच भी है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें