फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पुलिस चौकी के पास वारदात, दंपती से एक लाख रुपये के जेवर व नगदी लूटकर फरार हुए बदमाश

Tue, 31 May 2022 11:29 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

बदमाशों ने हाईवे पर लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। बदमाश दंपती से एक लाख रुपये के जेवर व नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिजन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के कांधला थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खंद्रावली पुलिस चौकी के निकट बाइक सवार दंपती से बदमाश हथियारों के बल पर करीब एक लाख के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। 

विज्ञापन


बड़ौत निवासी राकिब की शादी शामली के लिलौन निवासी राबिया के साथ हुई थी। मंगलवार की देर रात राकिब अपनी पत्नी को साथ लेकर बड़ौत से अपनी ससुराल जा रहा था। राकिब ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर खंद्रावली चौकी के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने पति-पत्नी पर तमंचे तान दिए। राबिया से उसका पर्स छिन लिया। पर्स में रखे 1000 की नकदी, सोने के कंगन, अंगूठी, दो जोड़ी पाजेब सहित करीब एक लाख का सामान लूट कर मौके से फरार हो गए। महिला की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। सूचना मिलने पर दंपती के परिजन भी थाने पहुंच गए। पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह सिंह ने बताया कि लूट की तहरीर मिल गई है, सूचना मिलते ही पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Sidhu Moosewala Murder: सिद्धू की हत्या से पहले ये था लॉरेंस बिश्नोई का बड़ा प्लान, यूपी से जुड़ा कनेक्शन
विज्ञापन


गश्त न होने से बदमाश बेखौफ
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त के नाम पर खानापूर्ति करती है। गर्मी के कारण किसी छांव या हवादार जगह पर बैठकर पुलिसकर्मी सुरक्षा करते नजर आते हैं। वो किसी भी संदिग्ध को रोकने तक प्रयास नहीं करते। एक ही बाइक पर तीन बदमाशों के होने पर भी कहीं उन्हें नहीं रोका गया? यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। जबकि इस समय सड़क सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है। 

यह भी पढ़ें: Baghpat Accident: तीन दोस्तों समेत चार की मौत, गांव में पसरा मातम और घरों में नहीं जले चूल्हे, देखें तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें