फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में हादसा: चबूतरे से टकराई बस, आठ यात्री घायल, बड़ा हादसा होने से टला, पढ़िए पूरा अपडेट

Sun, 21 Nov 2021 06:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी बस चबूतरे से टकरा गई, जिसमें आठ यात्री घायल हो गए हैं। बताया गया कि बड़ा हादसा होने से टल गया है।
विज्ञापन
शामली में हादसा, आठ यात्री घायल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के गांव लिलौन में दिल्ली से सहारनपुर जा रही बस असंतुलित होकर घर के बाहर बने चबूतरे से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित आठ यात्री घायल हो गए। बस की चपेट में आने से ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक भी घायल हुआ। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया। मकान मालिक ने बस चालक के विरुद्ध लापरवाही से बस चलाने व संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे रोडवेज की अनुबंधित बड़ौत डिपो की बस दिल्ली से सहारनपुर जा रही थी। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। बस जब गांव लिलौन में मोड़ के निकट पहुंची, तो अचानक असंतुलित होकर यामीन चौधरी के घर के बाहर बने चबूतरे से टकरा गई। टक्कर लगने से दीवार, चबूतरा और पौधे क्षतिग्रस्त हो गए। बस का अगला हिस्सा और शीशा भी दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में बस चालक राकेश निवासी नरौला जिला हापुड़ के अलावा यात्री ग्यासुद्दीन निवासी कांधला, मनीषा निवासी बड़ौत, गय्यूर निवासी बरनावा शेखपुरा थाना बिनौली जिला बागपत, सुनीता निवासी कांधला, सविता निवासी गांव भारसी, भूरा निवासी लोनी जिला गाजियाबाद और रामवीर निवासी भनेड़ा कांधला घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


इस दौरान ई-रिक्शा भी बस की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। चालक राकेश निवासी खंदरावली घायल हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सीएचसी शामली में भर्ती कराया। क्षतिग्रस्त बस को क्रेन की मदद से हटाया गया। उधर, इस घटना में मकान मालिक यामीन की तरफ से कोतवाली में बस चालक के विरुद्ध तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यामीन की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मातम में बदली दिवाली की खुशियां: अफसर ने गोली मारकर की खुदखुशी, लाश देख उड़े हर किसी के होश, देखिए तस्वीरें

पेड़ से टकराने से बची, बड़ा हादसा होने से बचा
गांव लिलौन में जहां पर बस चबूतरे से टकराई है, उसके निकट ही तीव्र मोड़ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोड़ होने के कारण बस की रफ्तार पहले ही धीमी हो गई थी, लेकिन अचानक बस असंतुलित हो गई और घर के बाहर चबूतरे से टकरा गई। टक्कर लगने की आवाज होने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में सवार घायलों को उतारा। जिस समय टक्कर हुई, उस समय चबूतरे पर भी कई लोग बैठे हुए थे, उनकी भी जान बच गई। इसके अलावा वहां पर खड़े पेड़ से टकराने से भी बस बच गई। अगर बस पेड़ से टकरा जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। उधर, यह भी चर्चा रही कि चालक को अचानक दौरा या चक्कर आने की वजह से हादसा हुआ। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है। अस्पताल में जब चालक को पुलिस लेकर पहुंची तो उस समय वह होश में था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें