करीब 200 किलोमीटर कम हो जाएगी दूरी
इस प्रोजेक्ट के तैयार हो जाने से निश्चित ही गोरखपुर से शामली तक का सफर आसान हो जाएगा। अभी गोरखपुर जाने के लिए दिल्ली होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे से होकर जाना पड़ता है। अभी यह दूरी 912 किलोमीटर है। इस नए एक्सप्रेस-वे से करीब 200 किलोमीटर सफर कम करना पड़ेगा। इसमें समय की बचत के साथ लोग सुविधाजनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे।
इन 22 जिलों को जोड़ेगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे
ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, अयोध्या, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली जिले को जोड़ेगा।
यह भी पढ़ें: खुलासा: अखिलेश यादव के दरबार में अजय की होती थी सीधे एंट्री, दूधिया से बिल्डर बने चौधरी की ऐसी चमकी किस्मत
इन 37 तहसील क्षेत्र की भूमि होगी अधिग्रहीत
इस एक्सप्रेस-वे में गोरखपुर, खजनी, सहजनवा, खलीलाबाद, बस्ती, हरैया, अयोध्या, सोहावल, तरबगंज, करनैलगंज, केसरगंज, रामनगर, फतेहपुर, लखनऊ का बख्शी का तालाब, सिधौली, मिश्रिख, हरदोई, शाहाबाद, संडीला, शाहजहांपुर, तिलहर, दातागंज, फरीदपुर, बरेली, आंवला, मीरगंज, शाहाबाद, बिलारी, संभल, अमरोहा, धनौरा, चांदपुर, मवाना, खतौली, मुजफ्फरनगर, देवबंद और शामली तहसील की भूमि अधिग्रहीत होगी।