2013 में फिल्म कृष 3 रिलीज हुई। उसने जब इस फिल्म को देखा तो उसे पता चला कि उसकी लिखी कहानी के बहुत सारे अंश इस फिल्म में लिए गए हैं। उसने 2015 में सीजेएम न्यायालय कैराना में कृष 3 के फिल्म निर्माता राकेश रोशन, सुनैन रोशन व बंटी बहल के विरुद्ध धोखाधड़ी व कॉपीराइट एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में वाद दायर किया था।
न्यायालय से उनके विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी हुए थे। इसके बाद विपक्षियों ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद से स्टे ले लिया था। वर्तमान में यह वाद इलाहाबाद न्यायालय में विचाराधीन है।
मनीष का कहना है कि इस मामले में विपक्षी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से फैसला करने का प्रस्ताव भेजा था और अपने कार्यालय में आकर मिलने के लिए कहा, लेकिन उसने उनका प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया था। अब उसे मुंबई के अंबोली पुलिस ठाणे और सब डिविजनल ऑफिस लोनावाला डिविजन लोनावाला पूणे रूरल की तरफ ने नोटिस मिला है।
नोटिस से जानकारी मिली कि विपक्षी ने उनके विरुद्ध वहां के थाने में धन उगाही की शिकायत दर्ज कराई गई है, जो दुर्भावना व मानसिक पीड़ा पहुंचाने के उद्देश्य से विपक्षी ने उसके विरुद्ध झूठा मामला दर्ज कराया। मुंबई पुलिस ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया है। सोमवार को वह मुंबई के लिए रवाना होंगे।
उसे आशंका है कि विपक्षी मुंबई में उसे जान माल की हानि पहुंचा सकते हैं। उसने मुख्यमंत्री, सीजेएम न्यायालय, डीएम शामली व एसपी शामली को पत्र भेजकर अवगत कराया है कि मुंबई में अगर उन्हें किसी प्रकार की हानि होती है, तो इसका जिम्मेदार फिल्म निर्माता राकेश रोशन, सुनैन रोशन, बंटी बहल, फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन, फिल्म लेखक हनि ईरानी, रॉबिन मट्ट व शशांक जारे सीईओ फिल्म क्राफ्ट इंडिया प्रॉडक्शन प्रा. लि. अंधेरी वेस्ट मुंबई को माना जाए।