इसी तरह 2018 के उपचुनाव में भी तबस्सुम हसन ने भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी। हालांकि वर्ष 2019 के चुनाव में तबस्सुम हसन को हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने उन्हें हरा दिया था। अब वर्ष 2024 में सपा प्रत्याशी इकरा ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को हराया है।