फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: जिले की तीनों विधानसभाओं में बनाए जाएंगे एक-एक पिंक बूथ, महिलाओं का फूलों से होगा स्वागत

Tue, 08 Feb 2022 11:19 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

यूपी चुनाव को लेकर इस बार शामली जिले में एक नई पहल की गई है। यहां तीनों विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं के लिए एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों में पर फूलों से महिलाओं का स्वागत होगा। 
विज्ञापन
महिलाएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव में शामली जिले की तीनों विधानसभाओं में एक-एक पिंक बूथ बनाए जाएंगे। सभी पिंक बूथ पर सजावट होगी और रंगोली बनाई जाएगी। महिला वोटर का फूलों से स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा एक-एक मॉडल बूथ और एक-एक दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि मतदान को यादगार बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है। कैराना विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय कदीम बेगमपुरी में, थानाभवन विधानसभा में लाजपतराय इंटर कॉलिज में, शामली विधानसभा व्यापारी वर्ग इंटर कॉलेज में बनाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: अमर उजाला एक्सक्लूसिव : मानदेय रुका तो यूपी के इस जिले में ऑपरेटर ने रोक दिया पूरे गांव का पानी, 15 दिन से बूंद-बूंद को तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन


वहीं मॉडल बूथ कैराना विधानसभा में जूनियर हाईस्कूल इस्सोपुर खुरगान में, थानाभवन विधान सभा क्षेत्र में लालबहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल गढ़ी पुख्ता में, शामली विधान सभा हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में बनाए जाएंगे। 

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, असदुद्दीन ओवैसी और अनुराग ठाकुर समेत आज मेरठ में प्रचार करेंगे दिग्गज नेता

इसके अलावा दिव्यांग बूथ कैराना विधानसभा में विजय सिंह पथिक राजकीय महाविघालय में, थानाभवन विधानसभा में चौधरी धीरज इंटर कॉलिज गढ़ी अब्दुल्ला खां और शामली विधानसभा में प्राथमिक विद्यालय नंबर 13 रेलपार में बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें