युवक ने जान बचाने को आरोपियों से किया संघर्ष
पुलिस को घटनास्थल पर खून से सनी ईंटों के अलावा मृतक सुनील के गले की टूटी हुई माला, पेंसिल और शर्ट के बटन टूटे हुए मिले हैं। इन सभी चीजों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। इससे माना जा रहा है कि हत्यारोपियों से जान बचाने के लिए युवक ने संघर्ष किया। यह भी अंदेशा जताया जा रहा है कि घर से ड्यूटी पर जाते समय आरोपियों ने युवक को फोन करके बुलाया हो, हालांकि पुलिस का कहना है कि फोन कॉल की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं आया गन शॉट
ग्रामीणों और परिजनों ने शव को देखकर अंदेशा जताया था कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है और सिर को ईंटों से कुचला गया है। पुलिस शुरू से ही गोली से हत्या न होकर सिर कुचले जाने से हत्या होना मान रही थी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गन शॉट नहीं आया है। युवक की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत होना आया है। युवक की ईंट जैसी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या होना माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
यूपी पुलिस में कांस्टेबल है मृतक की बहन
एएसपी ने बताया कि मृतक तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई सुधीर गांव में खेती करता है। बड़ी बहन सीमा यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वह फिलहाल हापुड़ में तैनात है। मृतक सुनील सबसे छोटा था और अविवाहित था।