फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी बोले- पहले कैराना में होता था पलायन, अब व्यापारी हैं सुरक्षित, कहा- आतंकवाद पर हुआ नियंत्रण

Thu, 28 Mar 2024 04:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Saharanpur News : सहारनपुर में सीएम योगी ने कहा कि पहले कैराना में पलायन होता था, लेकिन अब व्यापारी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर नियंत्रण हुआ है।
विज्ञापन
शामली में सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले सरकारें सिर्फ परिवार का विकास चाहती थी, मगर मोदी सरकार देश का विकास चाहती और लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मोदी यदि तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते हैं तो भारत की ग्लोबल पॉवर के रूप में दुनियाभर में पहचान होगी और देश की अर्थव्यवस्था और भी अधिक सुदृढ़ होगी।

विज्ञापन


ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली के स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि मैं पिछले पंद्रह दिन से होली के कार्यक्रम देख रहा था। अयोध्या में पिछले कई दशकों से 'होली खेलो रघुवीरा, होली खेलो रघुवीरा' के गीत तो सुनाई देते थे, लेकिन दुख होता था कि गत वर्ष तक रामजन्म भूमि पर रामलला नहीं दिखते थे।

उन्होंने कहा कि 500 वर्षों के बाद अवसर आया है कि जब अयोध्या में रामलला जी होली खेले हैं। अब भारत का कोई शख्स किसी अन्य देश में जाता है तो उसके साथ सम्मान के साथ पेश आया जाता है। भारत की सीमा सुरक्षित हुई है। आंतरिक और बाहरी सुरक्षा बेहतर हुई है। उग्रवाद, आतंकवाद नियंत्रण में है। कहा कि पिछली सरकार ने कर्फ्यू दिया और हमने कांवड़ यात्रा दी।

यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी
विज्ञापन

सीएम योगी ने कहा कि सरकार ने तुष्टीकरण को नहीं, बिना भेदभाव के लोगों की संतुष्टि को आधार बनाया है। कहा कि अब कैराना में पलायन नहीं होता, व्यापार लगातार आगे बढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें