फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज से

Wed, 30 Mar 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
मूल्याकंन के लिए आई कॉपियों को देखते प्रधानाचार्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन केंद्रो की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन


पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक दर्जन जिलो से हाईस्कूल-इंटरमीडियट की एक लाख 25 हजार कापिया मूल्यांकन के लिए जिले के केंद्र पर पहुंच गई है। बुधवार को वीवी इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर सुबह 11 बजे केंद्र नियंत्रक डीआईओएस व उपनियंत्रक वीवी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीके गुलाठी शिक्षकों की बैठक लेंगे।

वीवी इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटर की परीक्षाओं की ढाई लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। मंगलवार की शाम तक मूल्यांकन केंद्र पर  एक लाख 25 हजार हाईस्कूल- इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गई है। केंद्र के उपनियंत्रक वीके गुलाटी ने बताया कि मूल्यांकन के लिए इलाहाबाद, जौनपुर, मऊ, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई समेत एक दर्जन जिलों उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन कार्य वीवी इंटर कालेज के 28 कक्षों में कराया गया है। जिसमें 620 शिक्षक मूल्यांकन व 73 प्रधान परीक्षक की ड्यूटी लगाई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे शिक्षकों की बैठक लेकर नमूना कापियों का मूल्यांकन करके दिखाया जा रहा है। शिक्षकों को प्रशिक्षण केंद्र के नियंत्रक  व जिला विद्यालय निरीक्षक एमएम सिद्दीकी द्वारा दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें