फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव खुले में शौच से मुक्त

Fri, 13 May 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शामली
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता क्षेत्र अंबेहटा रिदान में निकली गौरव यात्रा। - फोटो : ama
विज्ञापन
शामली। खुले में शौच मुक्त गांव अंबेहटा रिदान और हसनपुर में बृहस्पतिवार को गौरव यात्रा निकाली गई। यात्रा में अफसरों और निगरानी समिति के सदस्यों की घुड़चढ़ी हुई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान और निगरानी समिति के सदस्यों को सम्मानित भी  किया गया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव अंबेहटा रिदान में स्वच्छ भारत मिशन के तहत गौरव यात्रा निकाली गई।
योजना आयोग के सदस्य डॉ. सुधीर पंवार ने कहा कि यदि घर की महिलाएं खुले में शौच जाती हैं, तो बहुत शर्म की बात है। इसके लिए ही स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है, इसका उद्देश्य गांवों को खुले में शौच से मुक्त करना है। अधिकारियों के सहयोग से अंबेहटा रिदान और हसनपुर पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त हो गया है।
इसके लिए अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम प्रधान व ग्रामीण भी बधाई के पात्र हैं। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि खुले में शौच मुक्ति के लिए पहले चरण में सभी ब्लॉकों के 21 गांवों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल अंबेहटा रिदान व हसनपुर गांव खुल में शौच से मुक्त हुए हैं। जिस कारण इन गांवों में गौरव यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर डीएम ने गांव हसनपुर के ग्राम प्रधान काशिफ खान और अंबेहटा रिदान की ग्राम प्रधान महरोज राणा को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

निगरानी समिति के सदस्य गुल मोहम्मद, श्रीपाल, पप्पू कुमार, डॉ. वतन, अजय कुमार, रवि कुमार, विपिन कुमार, मेनपाल, महिला सदस्यों में सुरेशना देवी, ममतेश देवी, बीना देवी, सरोज देवी, प्रेम देवी, राकेश देवी, अख्तरी देवी, चंद्रवती देवी, फूलमति देवी, बाल सदस्यों में वासिफ खान, विपिन कुमार, विशाल कुमार, सोनू कुमार, सुशील का माल्यार्पण किया गया। 
विज्ञापन

गौरव यात्रा में सीडीओ वीके सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार, बीडीओ उमेश साहू, एसडीएम ऊन महेन्द्र पाल सिंह, एडीओ पंचायत मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें