फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिलौन के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 May 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शामली
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे लिलौन के ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शामली। लिलौन स्थित कॉलेज की भूमि कुछ लोगों द्वारा कब्जाने की कोशिश के विरोध में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे गांव लिलौन के ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे ग्रामीणों का कहना था कि मुख्यमंत्री द्वारा गांव लिलौन में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की मंजूरी दी गई।
इस कॉलेज का निर्माण कार्य चल रहा है। आरोप है कि कॉलेज के बराबर में ही पड़ी करीब चार बीघा जमीन को प्रॉपर्टी डीलर कब्जाना चाहता है। आरोप है कि कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है। डीएम के निर्देश तहसीलदार व कानूनगो आदि जांच को जाते हैं, लेकिन दबंगों से मिलीभगत कर वापस लौट आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि यदि जमीन की सही पैमाइश नहीं की गई, तो ग्रामीण धरना जारी रखेंगे। रविंद्र सिंह, सोहनपाल, नकली सिंह, अयुब, रोहताश, रणबीर सिंह, जयवीर सिंह, साहब सिंह, मांगा सिंह, जयवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें