चुनाव की चर्चा के दौरान दो पक्षों में मारपीट
शामली/कांधला। कांधला थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर में दो पक्षों के बीच पंचायत चुनाव की चर्चा के दौरान हुई मारपीट के मामले में 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने कहा कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि थाना कांधला पुलिस को बुधवार रात को गांव मलकपुर में दो पक्षों में पंचायत चुनाव को लेकर चल रही चर्चा के दौरान कहासुनी व मारपीट होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि बाकी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दबिश देकर तीन लोगों को और गिरफ्तार कर लिया। इस तरह से इस घटना में शामिल कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपियों के नाम अब्बास, इफान, मुबारिक, खुर्शीद, मनव्वर, सद्दाम, आरिफ, हासिम, सारिक, अय्यूब व नवाब हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।