फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अधिवक्ता के घर में चोरी करने वाले दो बदमाश सहारनपुर में गिरफ्तार

Tue, 19 Nov 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला विकास नगर में 13 दिन पहले अधिवक्ता के घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को सहारनपुर की थाना नई मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने सहारनपुर पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। शामली पुलिस का कहना है कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

शहर के करनाल रोड स्थित विकास नगर में पांच नवंबर की दोपहर को अधिवक्ता राजकुमार चौहान के घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने दो लाख रुपये नकद व दस लाख रुपये के गहने चोरी किए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियाें की पहचान कर ली थी। चोरी करने वाले दोनों आरोपी सहारनपुर में चेन लूट की घटना में वांछित थे। वहां की पुलिस ने उन पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सहारनपुर की नई मंडी पुलिस ने दोनों आरोपियों इरशाद उर्फ लड्डू निवासी किदवई नगर मुजफ्फरनगर और अंकुर उर्फ पंकज निवासी बासौली उर्फ नसौली जिला बागपत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें