सूचना पर युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। शाम करीब साढ़े छह बजे गोताखोरों ने यमुना में डूबे साजेब का शव यमुना से बाहर निकाल लिया, जबकि आसिफ का पता नहीं चल सका था।
कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि यमुना में डूबे साजेब के शव को निकाल लिया गया है। जबकि दूसरे युवक आसिफ का अभी पता नहीं चल सका। युवकों के पिता शमीम और नफीस मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं।