फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला सहित दो मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। जिड़ाना और पंजीठ के पास हुए अलग-अलग सड़क हादसों में महिला सहित दो मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया। एक मामले में मृतका के देवर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना से मृतकों के परिजनों मेें कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हरियाखेड़ा निवासी उत्तम बाइक पर 26 वर्षीय पत्नी सोनम, छह वर्षीय पुत्र चिराग व चार वर्षीय पुत्री पवित्रा के साथ किसी कार्य से कैराना जा रहा था। क्षेत्र के गांव जिड़ाना के निकट सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे सोनम की मौके पर मौत हो गई, जबकि उत्तम व दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को कस्बे के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका सोनम के देवर अनुज ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
उधर, कैराना में बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे गांव कंडेला निवासी 21 वर्षीय अंकित बाइक से अपने साथी मुसर्रफ निवासी गांव खेरपुर रुड़की के साथ पानीपत से कैराना आ रहा था। पंजीठ बिजलीघर के पास वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अंकित के परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस कार्रवाई से इंकार करते हुए शव को अपने साथ गांव कंडेला ले गए। गंभीर हालत के चलते घायल मुसर्रफ को डाक्टरों ने पहले मुजफ्फरनगर रेफर कर दिया। बाद में मुजफ्फरनगर से उसको मेरठ रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक अंकित के पिता ऋषिपाल ने लिख कर दिया कि वो कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते है, जिस पर शव को परिजनों के सपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

हेलमेट से बची जान
पुलिस ने बताया कि उत्तम पानीपत स्थित एक निजी कंपनी में मजदूरी करता है। उसकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। उसकी पत्नी एवं बच्चे गांव हरियाखेड़ी में ही रहते थे। उसने तथा उसकी पत्नी सोनम ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें