फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने लिया अवतार

विज्ञापन
कांधला सिद्ध पीठ सूरजकुंड महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा करते व्यास बृजमोहन ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के सिद्ध पीठ सूरजकुंड महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन सांसद प्रदीप चौधरी और सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने पूजा-अर्चना की। कथा व्यास बृजमोहन सेमवाल ने बताया कि जन कल्याण के लिए भगवान विष्णु ने अवतार लिए हैं।
विज्ञापन

कथा में पहुंचे सांसद प्रदीप और विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के सीएम योगी के प्रयास के बाद कांधला के सिद्ध पीठ सिद्धेश्वर सूरजकुंड महादेव मंदिर पर्यटन स्थल में शामिल किया गया। जिसके सुंदरीकरण के लिए सरकार ने बजट जारी किया है।
श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास ने कहा कि भगवान विष्णु ने जन कल्याण के लिए और पाप के विनाश के लिए अवतार धारण लिए हैं। कथा के समापन पर श्रीमद्भागवत कथा पुराण की आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। मौके पर पंकज गर्ग, राजीव जैन, नीरज मलिक, नरेश सैनी, सुभाष सैनी, साहब सिंह सैनी, बाबूराम कश्यप, विष्णु प्रसाद, अग्रवाल, प्रीतम चौधरी आदि मौजूद रहे।

कांधला सिद्ध पीठ सूरजकुंड महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आरती करते सांसद प्रदीप - फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें