फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा पर धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन करा शादी करने का दबाव बनाने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं। मुख्य आरोपी की मां और बहन फरार हैं।
शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने 25 अप्रैल को आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री देहरादून में पढ़ती है। शामली निवासी जैद करीब दो साल से उसका पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ देहरादून जाकर छात्रा पर धर्म परिवर्तन करने व शादी करने का दबाव बनाने की कोशिश की थी, जिससे आहत होकर छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की थी, जिसमें उपचार के बाद छात्रा की जान बच पाई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी जैद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन

जांच में दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए थे। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपी साहिब निवासी मोहल्ला सलेक विहार और सावेज निवासी मोहल्ला राजोवाला शामली को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में मुख्य आरोपी समेत चार आरोपी पूर्व में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी की मां व बहन फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

किसान के खाते से डेबिट हुई रकम वापस कराई
शामली। साइबर सेल ने धोखाधड़ी कर किसान के खाते से निकाले गए 20 हजार रुपये वापस कराए हैं। शहर के मोहल्ला रेलपार निवासी नीरज ने साइबर सेल को सूचना दी थी कि उसके मोबाइल फोन पर एक फर्जी कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसके मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजा था। लिंक पर क्लिक करते ही किसान के खाते से 20 हजार रुपये डेबिट कर लिए गए थे। साइबर सेल शामली ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित किसान के खाते से डेबिट हुई पूरी रकम 20 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें