फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुद्ध पूर्णिमा पर संगम में लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
कैराना में यमुना नदी में स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा पर संगम में लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

जलालाबाद।/कैराना। गंदेवड़ा गंगा-यमुना नहर संगम पर दूरदराज क्षेत्रों से सैकड़ों श्रद्धालु परिजनों के साथ स्नान करने पहुंचे। बुद्ध पूर्णिमा पर संगम पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। प्रशासन की ओर से संगम तट पर उचित प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं ने सूर्य को अर्घ्य देकर संगम पर डुबकी लगाई। संगम तट पर पूजा अर्चना-यज्ञ आयोजित कर श्रद्धालुओं ने वस्त्र आदि का दान किया।
संगम तट का सुंदरीकरण चल रहा है। इसके अंतर्गत स्नान घाट का निर्माण होने के बाद शौचालय, महिला घाट, महिलाओं को वस्त्र बदलने की सुविधा के लिए कमरों का निर्माण किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की गई है। गंगा यमुना संगम तट पर क्षेत्र के जलालाबाद, लुहारी, नांगल, उमरपुर, कुआंखेड़ा, नानौता, थानाभवन, तितरो, गंगोह, आदि अन्य स्थानों से श्रद्धालु स्नान करने पहुंचे। पंडित राजेंद्र शर्मा भनेड़ा, पंडित अशोक कुआंखेड़ा, पंडित अनूप शास्त्री गंगोह आदि ने संगम पर पूजा पाठ कराया। वहीं, कैराना में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार सुबह पांच बजे से ही यमुना तट पर श्रद्धालु आने शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान किया व सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोर व पीएसी के जवान यमुना तट पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 वर्षीय युवती को डूबने से बचाया
बुद्ध पूर्णिमा के स्नान के दौरान सुबह करीब नौ बजे हरियाणा के पानीपत से परिवार के साथ स्नान करने आई 18 वर्षीय युवती स्नान करते समय यमुना में डूबने लगी। आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद मौके पर तैनात हरियाणा निवासी गोताखोर राजकुमार व अन्य गोताखोरों ने युवती को समय रहते यमुना से बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें