शामली। अर्पण पब्लिक स्कूल में प्राइमरी वर्ग के बच्चों के लिए टग ऑफ वार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें यूकेजी ने फर्स्ट क्लास की टीम को परास्त किया।
शनिवार को आयोजित प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने टग ऑफ वार प्रतियोगिता में दमखम दिखाया। इसमें नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी व फर्स्ट क्लास की टीमों ने भाग लिया। नर्सरी ने एलकेजी की टीम को हराया और यूूकेजी ने प्रथम क्लास की टीम को हराया। प्रधानाचार्य मनदीप सैनी ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रबंधक अर्पण सैनी, अनिल चौधरी, चंद्रमणि, सुनैना प्रसाद, मोनिका, दीपमाला, संगीता आदि मौजूद रहे।