फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन

Sun, 31 Jan 2016 12:45 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। रोहित वेमुला कांड के विरोध में दलित समाज एवं आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के संयुक्त नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। धरना देते हुए कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा। जिसमें पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शनिवार को दिल्ली बस अड्डे पर स्थित अंबेडकर चौक पर सैकड़ों दलित मास्टर शीतल भौनवाल के नेतृत्व में रोहित वेमुला कांड के विरोध इकट्ठा हुए। बाबा साहब अंबेडकर पार्क से पैदल मार्च करते हुए नगर के फव्वारा चौक, वीवी इंटर कालेज रोड, हनुमान रोड, शिवचौक, धीमानपुरा, गुरूद्वारा रोड - एसटी तिराहा रोड से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। जहां प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।

राष्ट्रपति के नाम पांच सूत्रीय मांग का ज्ञापन डीएम ओपी वर्मा को सौंपा। अवगत कराया कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के एक होनहार दलित छात्र ने विश्वविद्यालय की दमन कारी नीतियों के विरोध में 17 जनवरी को आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

अगस्त 2015 की घटना जिसमें छात्रों द्वारा मुजफ्फरनगर बाकी है की फिल्म को दिखाए जाने को प्रदर्शन किया था। पांच दलित छात्रों को दंडित करने वाले वीसी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग है।

मौके पर राजेश आर्यन, अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष मनोज कुमार, बाबू राम जयंत, मुकेश कुमार, सुमनलता, अनिल कुमार, शीतल कुमार, सीआर गौतम, रणवीरी देवी, कवरपाल, सतीश मिठारिया, सतेंद्र कुमार ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें