फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायक अजय पाठक परिवार को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
शामली पंजाबी कॉलोनी में अजय पाठक व उनके परिवार को श्रद्घांजलि देते परिजन - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर की पंजाबी कालोनी निवासी भजन गायक अजय पाठक व उसके परिवार के सदस्यों की दूसरी पुण्यतिथि पर हवन, पूजन किया गया। परिजनों, रिश्तेदारों और मित्रों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

दो साल पहले 30/31 दिसंबर 2019 की रात को शहर की पंजाबी कालोनी निवासी भजन गायक अजय पाठक (42), उनकी पत्नी स्नेहा पाठक (38), बेटी वसुंधरा (14) और बेटा भागवत (11) की हत्या कर दी थी। शुक्रवार को दूसरी पुण्य तिथि पर उनके घर पर पूजन और हवन हुआ। पंडित वीरेंद्र शास्त्री ने पूजा अर्चना व हवन संपन्न कराया। इसके बाद मृतक अजय पाठक, उसकी पत्नी, बेटी और बेटे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया गया।
इस दौरान ज्योति मार्तंड पंजाब के महासचिव गगन पाठक, करनाल से भाजपा के जिला मंत्री राजेश शर्मा, कुलदीप शर्मा, मृतक अजय के बड़े भाई हरिओम पाठक, सूरज पाठक, दिनेश पाठक, विजय पाठक, कपिल पाठक, बहनें सावित्री व ललिता के अलावा संजय बजाज, अजय संगल, संजीव बाधवा, वासु भंवरा समेत कालोनी व शहर के लोग मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि अजय पाठक परिवार की हत्या करने वाले आरोपी हिमांशु सैनी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

ये हुई थी घटना
31 दिसंबर 2019 की शाम भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी और बेटी का शव उनके घर में खून से लथपथ हालत में मिले थे। उनकी धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या की गई थी। उस समय बेटा भागवत घर पर नहीं मिला था। पुलिस ने उसी रात में भागवत का शव पानीपत में टोल प्लाजा के निकट कार से अधजली हालत में बरामद किया था। पुलिस ने जघन्य वारदात करने वाले आरोपी हिमांशु सैनी निवासी गांव झाड़खेड़ी को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल और दिल्ली से लूटी गई नकदी व गहने बरामद किए थे। भजन गायक अजय पाठक की देवी जागरण की मंडली थी। अजय पाठक का हिमांशु करीबी शिष्य था। मृतक अजय पाठक व उनका परिवार हिमांशु पर विश्वास करता था। इस कारण वह अजय के घर पर किसी भी समय आने जाने के साथ रात में रुक भी जाता था। जघन्य चौहरे हत्याकांड को लेकर उस समय पूरे शहर में गम और शोक छा गया था। आरोपी हिमांशु उसी समय से जेल में है और यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें