फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर आसान होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाईवे पर आसान होगा सफर
विज्ञापन

शामली। मेरठ-करनाल हाईवे के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। हर प्रमुख चौराहे पर ओवरब्रिज बनने के साथ ही शामली के बाहर से बाईपास का निर्माण चल रहा है। वाहन बिना किसी रोकटोक के सीधे मेरठ से करनाल जा सकेंगे।
जिले के तीसरे हाईवे मेरठ-करनाल फोरलेन का चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। गुजरात के अहमदाबाद की डीआर निर्माण एजेंसी चौड़ीकरण का कार्य करा रही है। वर्ष 2015 में 85 किमी लंबाई के 17 मीटर चौड़े मेरठ-करनाल फोरलेन का निर्माण लोनिवि ने किया था। वर्ष 2017 में प्रदेश सरकार ने जिले के सभी हाईवे को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को हस्तांतरित कर दिए गए थे। प्राधिकरण की बागपत इकाई की ओर से मेेरठ-करनाल फोरलेन के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर सरकार के केंद्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को भेजा गया था। दो साल पूर्व मेरठ-करनाल हाईवे का चौड़ीकरण स्वीकृत कर लिया गया था।
विज्ञापन

एडीएम (वित्त) अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे का चौड़ीकरण के निर्माण के लिए गुजरात की डीआर कंपनी को अनुबंध कर दिया गया है। जनवरी माह में इस हाईवे के निर्माण के लिए अवार्ड घोषित किया जा चुका है। फरवरी माह में चौड़ीकरण का काम शुरू कर दिया गया था। अगले दो साल में हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कार्य पूरा कर देगी। खास बात यह है कि हाईवे पर पड़ने वाले प्रमुख चौराहों पर ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। मेरठ से आते समय मुजफ्फरनगर के बायवाला चौक पर ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। सिंभालका में भी ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। यहां से बाईपास शुरू हो जाता है। वाहन बाईपास होते हुए टपराना तक पहुंचेंगे। यहां पर भी ओवरब्रिज बनाया जाएगा। इसके अलावा झिंझाना में गाड़ीवाला चौक और बिडौली में भी ओवरब्रिज का निर्माण होना है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा पर यमुना नदी पर पुल के निर्माण का कार्य भी तेजी से चल रहा है। ये सब निर्माण पूरे हो जाने से मेरठ से करनाल जाने के लिए रास्ता बेहद सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

शामली को जाम से मिलेगी निजात
बाईपास नहीं होने के कारण मेरठ-करनाल रोड पर हर समय जाम लगा रहता है। बुढ़ाना फाटक से लेकर मुंडेट नहर पुलिया तक भारी वाहनों की कतार लगी रहती है। बाईपास बन जाने से शहर के लोगों को जाम से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें