फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकोड़े, मिठाई बांटने पर प्रधान प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पुलिस ने गांव लांक में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पकोड़े, मिठाई और लड्डू वितरित करने पर प्रधान पद की प्रत्याशी के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

एसपी सुकीर्ति माधवन ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गांव लांक में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए मिठाई वितरित किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने गांव लांक में तत्काल पहुंचकर जांच की, जिसमें प्रधान पद की प्रत्याशी पूजा मलिक पत्नी सुमित मलिक निवासी गांव लांक और उनके समर्थकों द्वारा अपने समर्थन में वोट करने के लिए मतदाताओं को घर बुलाकर और वोटरों के घर जाकर मिठाई वितरित किया जाना पाया गया। मौके से प्रधान पद की प्रत्याशी और उनके समर्थक भाग गए। पुलिस ने मौके से 80 किग्रा पकोड़े, 10 किग्रा लड्डू और 10 किग्रा बालूशाही को जब्त कर लिया। इस मामले में प्रधान प्रत्याशी पूजा और उनके समर्थकों के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें