फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण से ट्रेनें प्रभावित

Sat, 24 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। दिल्ली- शामली-सहारनपुर  रेल मार्ग पर कासिमपुर खेडी- कांधला व मनानी टपरी के बीच अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने से साढ़े छह घंटे तक ट्रेनों का संचालन बंद रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।           शामली, कांधला, हींड थानाभवन समेत कई रेलवे स्टेशन सूने पड़े रहे। ट्रेनों के संचालन के लिए यात्री रेलवे स्टेशन पर धक्के खाते रहे।  
विज्ञापन


शनिवार को अंडरपास निर्माण के मद्देनजर उत्तर रेल निर्माण विभाग द्वारा सुबह 9 बजे से लेकर साढ़े चार बजे तक ब्लाक लिया गया था। ब्लाक लिए जाने से दिल्ली- शामली-सहारनपुर  मार्ग पर सुबह सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली 51909 को शामली रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया। शाम को चार बजे दिल्ली से शामली और सहारनपुर  जाने वाली पैैैसेंजर ट्रेन को स्थगित कर दिया गया है। सुबह 7.30 बजे  दिल्ली-शामली-सहारनपुुर जाने वाली 74021 को बड़ौत रोक दिया गया। 

ट्रेन को ब्लाक समाप्त  होने के बाद बड़ौत से दिल्ली के चलाया गया है। दिल्ली से सहारनपुर होकर हरिद्वार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन  54475 का शामली आने काम समय दो बजे है। ब्लाक लिए जाने के कारण यह पैैंसेंजर ट्रेन ढाई घंटे लेट साढे़ चार बजे शामली पहुंची। सुबह 9 बजे से लेकर साढे़ चार बजे ट्रेनों का आवागमन बंद होने से शामली, कांधला, हींड, थानाभवन, ननौता, सोना अर्जुनपुुुर, रामपुर मनिहारान, मनानी, टपरी रेलवे स्टेशन सूने पडे़ रहे। शामली रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि ब्लाक का समय समाप्त होने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें