फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 की मैपिंग हुई शुरू

Sat, 24 Sep 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
‌पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। लखनऊ से संचालित होने वाली डायल 100 सेवा शुरू करने के लिए जिलों में कवायद तेज हो गई है। आला अधिकारियों के निर्देश पर प्रमुख स्थानों के नाम और उनकी लोकेशन कंप्यूटर में दर्ज की जाएगी, जो डायल 100 से जुड़ जाएंगे। किसी भी स्थान पर घटना की सूचना मिलने पर वहां तत्काल पुलिस टीम भेजी जा सकेगी। 
विज्ञापन


फिलहाल शामली जिले के 1500 प्रमुख स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके नाम और उनके आसपास प्रमुख भवन, बैंक, आफिस अथवा दुकानों के नाम भी फीड कराए जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक कंप्यूटर पर इन प्रमुख स्थानों के नाम और पूरी लोकेशन फीड करने के बाद लखनऊ को डाटा भेज दिया जाएगा, जिसकी मैपिंग कराकर इंटरनेट से जोड़ दिया जाएगा।

उसमें लांगीट्यूड और लेटीट्यूड लोकेशन भी फीड होगी, ताकि पुलिस मोबाइल टीम को मौके पर पहुंचने में ज्यादा देर ना हो सके। डायल 100 सेवा अगले महीने से प्रदेश के कुछ जिलों में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू होगी, जिसके बाद समस्त जिलों में इसे लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, डायल 100 सेवा में प्रदेश भर में से किसी भी स्थान से कोई व्यक्ति घटना की सूचना देगा, तो वह कॉल लखनऊ में स्थापित कंट्रोल रूम में रिसीव की जाएगी। वहां से संबंधित जिले के थाने की उस लोकेशन पर तैनात पुलिस मोबाइल वैन को सूचित किया जाएगा। ताकि तत्काल ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पीड़ित से घटना की जानकारी ले सकेगी। इस सुविधा से आम लोगों को पुलिस सेवा लेना आसान हो जाएगा।

 संसाधनों में होगी बढ़ोत्तरी
  डायल 100 सेवा शुरू कराने के लिए सभी जिलों में मोटर साइकिल और कारों की संख्या में बढ़ोत्तरी की जाएगी। शामली जिले को 36 मोबाइल बाइक और 18 इनोवा मिलेगी। योजना पूरी होती है, तो जिले में संसाधनों की कमी भी 
पूरी हो जाएगी। 


जनता को ‌िमलेगा डायल सेवा का ज्यादा लाभ्ा
डायल 100 सेवा के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रमुख स्थानों को चिह्नित कराया जा रहा है। प्रमुख स्थानों का पूरा ब्योरा फीड कराकर भेजा जाएगा, ताकि उसकी मैपिंग हो सके और डायल 100 सेवा का लाभ जनता को मिल सके।
विज्ञापन

विजय भूषण, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें