फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल निर्वाचन के लिए प्रशिक्षण पहली आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। विकास भवन सभागार में सीडीओ व निर्वाचन प्रशिक्षण प्रभारी शंभूनाथ तिवारी की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर्स की प्रथम चरण की प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें सीडीओ ने कहा कि सफल निर्वाचन के लिए मतदान से जुड़े सभी कर्मियों का गहन प्रशिक्षण सबसे महत्वपूर्ण पहलू है।
विज्ञापन

कार्यशाला में जनपद स्तरीय प्रशिक्षक विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कैराना के सहायक प्राध्यापक अजय बाबू शर्मा ने मतदान की प्रक्रिया के दौरान उन तकनीकी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। जिनके कारण मतदान प्रभावित या बाधित हो जाता है। मतदान की प्रक्रिया और अभिलेखीकरण पर प्रशिक्षण सह प्रभारी मान सिंह राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला से डॉ. अमित मलिक ने प्रशिक्षण दिया।
ईवीएम और वीवीपैट के संचालन के सभी आवश्यक बिंदुओं पर पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता के साथ राकेश कुमार, सुभाष और महिला पॉलीटेक्निक से विपुल सूर्यवंशी ने हैंड्स ऑन ट्रेनिंग दी। कार्यशाला में सभी विभागों के अभियंताओं ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रतिभाग किया। ये मास्टर ट्रेनर आगामी विधान सभा निर्वाचन के लिए मतदान कर्मचारियों को प्रशिक्षण देंगे। मौके पर सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह और निर्वाचन कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें