फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ की चेकिंग में कई स्कूल बसें सीज

Sun, 22 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
विज्ञापन
शामली। जनपद एटा में हुए स्कूली बस और ट्रक की टक्कर से हुए भीषण हादसे के बाद परिवहन विभाग को अब सुध आई है। एआरटीओ ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


इसमें उन्होंने मानकों को पूरा न करने पर कई स्कूल बसों को सीज किया। इसके साथ ही स्कूल संचालकों को मानक पूरा करने की चेतावनी दी गई। शनिवार को एआरटीओ मोहम्मद कयूम ने शहर के कई स्कूलों में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन की दो बस, महाराजा सूरजमल की एक बस, रॉक गोल्ड एकेडमी की दो बसें, सेंट फ्रांसिस की चार बसें, सेंट आरसी की तीन बसें, भास्कर कैराना की एक बस को मानक पूरे न मिलने पर सीज कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों की बसें अनफिट पाई जाएंगी। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सभी स्कूल संचालकों से बसों की फिटनेस टेस्ट कराने और मानकों को पूरा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें