शामली झिंझाना रोड पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में निशाना लगाते खिलाड़ी।
- फोटो : SHAMLI
शामली। क्रीड़ा भारती और शामली रायफल क्लब द्वारा आयोजित चतुर्थ रजत निर्वाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के दूसरे दिन खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले हुए।
एमएस फार्म में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन का शुभारंभ समाजसेवी अभिनव निर्वाल ने किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने बताया कि एयर रायफल आईएसएसएफ वर्ग में कुनाल मलिक बागपत 594/600 अंकों के साथ आगे रहे। एयर रायफल एनआर बालिका वर्ग में प्रियांशी सिरोही बुलंदशहर 395/400 अंकों के साथ आगे रही। एयर रायफल एनआर पुरुष वर्ग में विशु राणा 397/400 अंकों के साथ आगे रहे। एयर पिस्टल सब यूथ वर्ग में श्रीकांत भरतपुर 185/200 अंकों के साथ बढ़त बनाए रहे।
एयर पिस्टल आइएसएसएफ पुरुष वर्ग में अक्षय कुमार शामली 578/600 अंकों के साथ, एयर पिस्टल यूथ एनआर वर्ग में तुषार गर्ग 380/400 अंकों के साथ आगे रहे। एयर पिस्टल यूथ बालिका वर्ग में तनु मलिक 369/400, एयर पिस्टल जूनियर बालिका वर्ग में डॉली जाटव 373/400 अंकों के साथ और एयर पिस्टल जूनियर एनआर वर्ग में वंश चौधरी 381/400 अंकों के साथ आगे रहे। योजना आयोग के पूर्व सदस्य प्रोफेसर सुधीर पंवार ने प्रतियोगिता में पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। बाहर से आये प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में तपन मलिक, सुधीर तोमर, अनु तोमर, संजय यादव, बाला रानी, हसन मलिक, निखिल पंवार, विशाल मलिक, हरविजय राणा, गौरव पंवार रहे।