नाम ः उत्सव गुप्ता
प्रतिशत ः 98.8 (साइंस मैथ) स्कूल ः सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली
थानाभवन निवासी उत्सव गुप्ता के पिता विनय गुप्ता की कस्बे में ही इनवर्टर और बैटरी की दुकान है। परिवार में माता रेखा रानी और तीन बड़ी बहनें है, जिनकी शादी हो चुकी है। छात्र ने बताया कि बिना ट्यूशन किए साथ स्वयं सात घंटे पढ़कर यह मुकाम हासिल किया है। वह आईआईटी में दाखिला लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। इस उपलब्धि का श्रेय उसने माता पिता के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
नाम ः आंचल बालियान
प्रतिशत ः 98.00 (आर्ट)
स्कूल ः स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली
शामली के गांव खेडीकरमू निवासी आंचल बालियान के पिता सहदेव ठेकेदार है। परिवार में मम्मी और एक छोटा भाई है। छात्रा ने बताया कि हर रोज 8 से 10 घंटे मेहनत करती थी। नियमित अध्ययन और अभ्यास ही उसकी सफलता का मंत्र रहा है। छात्रा का सपना दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए ऑनर्स में दाखिला लेकर तैयारी करते हुए आईएएस बनकर देश सेवा करना है। आंचल ने सफलता का श्रेय े अपने शिक्षकों के निर्देशन और सहयोग को दिया है।
नाम ः मुस्कान संगल
प्रतिशत ः 98.00 (साइंस मैथ) स्कूल ः सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली
शामली के बड़ा बाजार निवासी मुस्कान के पिता संजय अकाउंटेंट है। परिवार में बाबा, मम्मी और एक छोटा भाई है। उन्होंने स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ ट्यूशन भी किया। हर रोज 4 से 5 घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। उसका लक्ष्य बीएससी में दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ना है। छात्रा ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता के सहयोग और स्कूल और ट्यूशन के शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।
नाम ः पुनीत गर्ग
प्रतिशत ः 96.4 (साइंस मैथ)
स्कूल ः स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली
कांधला निवासी पुनीत के पिता चंद्रप्रकाश गर्ग परचून की दुकान करते है। परिवार में माता और दो बहने है। छात्र ने बताया कि उन्होंने यह सफलता स्कूल की पढ़ाई के साथ साथ ट्यूशन और हर रोज छह घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है। उनका सपना दिल्ली के अच्छे कॉलेज से बीएससी करने के बाद आगे की पढ़ाई करते हुए फिजिक्स विषय का प्रोफेसर बनने का है। सफलता का श्रेय अपनी बहन और स्कूल शिक्षकों को दिया है।