फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय-जय शनिदेव तेरा ही सहारा है...

Mon, 29 May 2017 12:19 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
cultural - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शनि जागरण युवा मंडल के बैनरतले तृतीय विराट शनि जागरण महोत्सव में पूरी रात श्रद्धालु झूम उठे। पंडित अजय पाठक के भजन कोई देना सहारा दे मुझे शनि देव का सहारा है पर श्रद्धालुओं ने वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


शनिवार की रात करीब नौ बजे हनुमान धाम पर शनि जागरण युवा मंडल के बैनरतले शनिदेव का भव्य दरबार योगेश कुमार द्वारा सजाया गया। पंडित प्रभु शंकर शास्त्री के सानिध्य में पंडित धीरज मोहन शास्त्री, पंडित अंजनी तिवारी ने सिल्वर बेल्स स्कूल के अनिल गोयल-प्रीती गोयल को शनि देव का पूजन कराया।

जागरण की ज्योति संयुक्त रूप से सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल और  मंदिर हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी विजय कौशिक ने प्रज्वलित की। 

सुनील आर्ट ग्रुप की ओर से झांकियां प्रस्तुत की। 108 दिव्य ज्योति व छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। शनि जागरण महोत्सव का शुभारंभ लाल सिंह लचक द्वारा हनुमान चालीसा प्रस्तुत करके किया।
विज्ञापन


पंडित अजय पाठक ने अपने भजन जय जय शनिदेव तेरा ही सहारा है,  वार्ता करनी छोड़ो अब तो दुश्मन से सीधे वार करो, पाकिस्तान के साथ अब तो आर करो या पार करो। कोई देना सहारा दे, मुझे शनिदेव का सहारा है। दिल्ली से आए प्रेम मेहरा ने ऊं नम  नमो, प्यारा सजा है दरबार, जय काली-जय काली मां।

शनिदेव जागरण महोत्सव में पंकज नामदेव, उज्ज्वल नामदेव, नीरज तूफानी ने भजन प्रस्तुत किए। इस मौके पर वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, पंडित दिनेश पाठक, राजकुमार मित्तल, साधुराम शर्मा, आदेश शर्मा, जोगेंद्र पाल सेठी, रजनीश नामदेव, तरुण खोटियाल ,मोहित नामदेव अमित, देवेद्र, मोहित, शरद नामदेव, रविकांत, सोनू, मोनू रावत,  हरिओम, अंकुर उपाध्याय, अमित, विक्की मलिक आदि का सहयोग रहा। संचालन उत्तम नामदेव ने किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें