फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खिलाड़ी पर हमले के तीन और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 12:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली कोतवाली में ​खिलाड़ीपर जानलेवा हमला करने के मामले में गिरफ्तार आरेापी। स्रोत पुलिस विभाग - फोटो : एसडीओ अरविंद कुमार।
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने उधम सिंह स्टेडियम के पास खिलाड़ी अंश पर जानलेवा हमला करने के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से हमले में प्रयुक्त दो फरसे और गंडासा बरामद किया है।
विज्ञापन

चार दिन पहले छह फरवरी को गांव मुंडेट कलां निवासी जैवलिन थ्रो के खिलाड़ी अंश पर पांच छह लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। घायल का मेरठ के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि हमले में वांछित मोनू उर्फ अभिषेक निवासी मोहल्ला पंसारियान अटल विहार, भोला उर्फ सिमांशु निवासी एकता विहार काॅलोनी ऊर्जा रोड थाना चांदनी बाग जनपद पानीपत हरियाणा और अतुल निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली को गिरफ्तार किया है। रविवार को इस हमले में शामिल उत्तम भाटी, राहुल समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें