फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सोने की ईंट बेचने के नाम पर व्यापारी समेत चार से साढ़े छह लाख की ठगी

Tue, 11 Feb 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
सोने की ईंट देने के नाम पर ठगी करने का पकड़ा गया आरोपी साजिद। सौजन्य: पुलिस
विज्ञापन
कांधला (शामली)। परचून व्यापारी राम मेहर और प्राइवेट नौकरीपेशा दुष्यंत समेत चार से कम दामों में सोने की ईंट देने के नाम पर सहारनपुर के तांत्रिक ने साढ़े छह लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव आजादपुर सुंन्ना निवासी परचून व्यापारी राम मेहर पुत्र गिरवर ने बताया कि उसकी दोस्ती भभीसा गांव के दुष्यंत से है। दुष्यंत प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उन्हें चौसाना निवासी बताने वाले साजिद ने सोने की ईंट दिलाने का प्रलोभन दिया। कहा कि चालीस हजार रुपये तौले के हिसाब से सोने की ईंट उपलब्ध करा देगा। वह महाराष्ट्र से ईंट को लेकर आता है। उन्होंने अपने साथ रिश्तेदार भभीसा के ही रमेश और नरेश को भी जोड़ लिया। चारों करीब एक माह पूर्व बिड़ौली के जंगल में युवक के बताए पते पर पहुंचे।
आरोप है कि साजिद ने रामेहर से 3.54 लाख ऑनलाइन व 96000 रुपये नगद व दुष्यंत से 135000 ऑन लाइन व बाकी 65000 नगद सोने की ईंट बेचने के नाम पर ले लिए।। चारों से कुल साढ़े छह लाख रुपये ले लिए। चारों को एक स्टील का संदूक दिया। कहा कि दस दिन बाद पूजा अर्चना के बाद घर जाकर ही इसे खोलना, सोने की ईंट बन जाएगी। आरोप है कि दस दिन बाद संदूक को को खोला तो उसके अंदर से एक ईंट मिट्टी, कागज के टुकड़े की मिले। आरोप है कि युवक ने आधार कार्ड भी भेजा था, जो फर्जी निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि पुलिस टीम ने सब्जी मंडी गेट के निकट से साजिद को दबोच लिया। साजिद मूल रूप से सहारनपुर के गंगोह के दूधला निवासी है। साजिद ने सोने की ईंट बेचने के नाम पर ठगी की बात बताई। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी तंत्र क्रिया भी करता है।
....
कई लोगों के साथ की ठगी
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह शामली, सहारनपुर के 12 से अधिक लोगों से सोने की ईंट बेचने के नाम पर ठगी कर चुका है। बताया कि वह परिचित के माध्यम से लोगों को झांसे में लेता था। बिड़ौली के जंगल में बुलाकर असली सोने का एक टुकड़ा दिखाता था, मगर बाद में छोटे संदूक में बंद कर मिट्टी की ईंट दे देता था। वह हाई स्कूल तक पढ़ा है।



साइबर ठगी से बचाव को यह करें

साइबर थाना प्रभारी संजीव भटनागर के अनुसार
: किसी अनजान व्यक्ति के बहकावे में नहीं आए, सोने की ईंट बेचने की बात करने वाले की शिकायत पुलिस से करें

: अनजान नंबर से आने वाली कॉल को रिसीव करने से बचें
: ठगी के बाद 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

: शक होने पर पुलिस को ठगों की सूचना आवश्य दें।

जिले में हर माह हो रही डेढ़ करोड़ रुपयों की साइबर ठगी
साइबर थाने के अनुसार, जिले में एक साल में 18 करोड़ की ठगी जिले में हो चुकी है, जिनमें से आठ करोड़ रुपये साइबर थान पुलिस होल्ड करा चुकी है। सबसे अधिक टेलीग्राम पर इन्वेस्टमेंट और रिश्तेदार बनकर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। हर माह करीब डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी सामने आ रही है। मोबाइल फोन पर अज्ञात काल, ब्लैकमेल करना, अनजान लिंक को खोलना और खाते संबंधी जानकारियां साझा करना ठगी का प्रमुख कारण बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें